MS PowerPoint



Slide Show (ALT+D):

Play (F5)  (प्ले)
Setup show(सेटअप शो)
Rehearse timing(रेहर्स टाइमिंग)
Action Button(एक्शन बटन)
Action setting(एक्शन सेटिंग)
Animation scheme(एनीमेशन स्कीम)
Custom animation(कस्टम एनीमेशन)
Slide transition(स्लाइड ट्रांजीशन)
Hide slide(हाईड स्लाइड)
Custom show(कस्टम शो)

Play (F5)  (प्ले):

इस ऑप्शन का प्रयोग बनाई जा रही स्लाइड पर दिए गए इफ़ेक्ट को पूरे मॉनिटर स्क्रीन पर शो करने के लिए किया जाता है। 

Setup show(सेटअप शो):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। जिसके द्वारा बनाई जा रही स्लाइड की सेटिंग कर सकते है। कि किस स्लाइड से किस स्लाइड तक इफ़ेक्ट शो करे। 

Rehearse timing(रेहर्स टाइमिंग):

इस ऑप्शन का प्रयोग एक स्लाइड से दूसरे स्लाइड अथवा एक इफ़ेक्ट से दूसरे इफ़ेक्ट के बिच समय निर्धारित करने के लिए किया जाता है। 

Action Button(एक्शन बटन):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। जिसके द्वारा लाये गए एक्शन बटन की सेटिंग  कर सकते है। 

Animation scheme(एनीमेशन स्कीम):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक टास्क विंडो डिस्प्ले होता है। जिसमे विभिन्न प्रकार के लिखे जा रहे मैटर के लिए एनीमेशन इफ़ेक्ट स्थित होते है। यहाँ से किसी भी इफ़ेक्ट सेलेक्ट करके बनाये जा  रहे मैटर पर अप्लाई कर सकते है। 


Custom animation(कस्टम एनीमेशन):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक टास्क विंडो डिस्प्ले होता है। जिसके द्वारा बनाये जा रहे मैटर पर विभिन्न प्रकार के इफ़ेक्ट दे सकते है तथा दिए गए इफ़ेक्ट की सेटिंग सकते है। 

Slide transition(स्लाइड ट्रांजीशन):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक टास्क विंडो डिस्प्ले होता है। जिसमे बनाई जा रही स्लाइड के लिए ट्रांजीशन इफ़ेक्ट स्थित होते है। यहाँ से किसी भी इफ़ेक्ट को सेलेक्ट  बनाई जा रही स्लाइड पर अप्लाई कर सकते है। 

Hide slide(हाईड स्लाइड):

इस ऑप्शन का प्रयोग बनाई जा रही स्लाइड को हाईड करने के लिए किया जाता है। जिससे हाईड की गयी स्लाइड स्लाइड शो में डिस्प्ले नहीं करता है। 

Custom show(कस्टम शो):
इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। जिसमे दिए गए ऑप्शन के द्वारा किसी भी निश्चित स्लाइड अथवा सभी स्लाइड को ऐड करके शो कराने के लिए किया जाता है।

Window Menu (ALT+W):


Window Menu (ALT+W):

New window(नई विंडो)
Close window(क्लोज विंडो)
Close other window(क्लोज अदर विंडो)
Horizontal(हॉरिजॉन्टल)
Vertical(वर्टीकल)
Cascade(कास्केड)
Online Templates(ऑनलाइन टेम्पलेट)



New window(नई विंडो):

इस ऑप्शन का प्रयोग कार्य किये जा रहे विंडो के जैसा नया वी दो लाने के लिए किया है।जितनी बार नई विंडो का प्रयोग करते है । उतनी बार नई विंडो आ जाती है।

Close window(क्लोज विंडो):

इस ऑप्शन का प्रयोग नई ऑप्शन के द्वारा लाये गये विंडो में से कार्य किये जा रहे विंडो को क्लोज करने के लिए किया जाता है।

Close other window(क्लोज अदर विंडो):

इस ऑप्शन का प्रयोग वर्तमान में प्रयोग हो रहे विंडो को छोड़कर बाकी सभी विंडो को क्लोज करने के लिए किया जाता है।

Horizontal(हॉरिजॉन्टल):

इस ऑप्शन का प्रयोग ओपन किये गए विंडो को एक साथ हॉरिजॉन्टल रूप में व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

Vertical(वर्टीकल):

इस ऑप्शन का प्रयोग ओपन किये गए विंडो को एक साथ वर्टीकल रूप में व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

Cascade(कास्केड):

इस ऑप्शन का पयोग ओपन किये गए सभी विंडो को सीढ़ीनुमा व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

Online Templates(ऑनलाइन टेम्पलेट):

 ऑप्शन का प्रयोग करके हम इंटरनेट के माध्यम से अपनी आवश्यकता अनुसार टेम्पलेट अपनी स्लाइड पर इन्सर्ट कर सकते है।