MS Paint





Introduction of MS Paint

एम एस पेंट एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। इसके अंतर्गत ड्राइंग से सम्बन्धित कार्य किया जाता है। अर्थात इसमें अनेक प्रकार के डिज़ाइन बना सकते है। तथा उसमे विभिन्न प्रकार के कलर फीड कर सकते है। एम इस पेंट में बनाई जाने वाली फाइल को बिटमैप फाइल कहते है। जिसका एक्सटेंशन .BMP होता है।



Title bar:

यह एम एस पेंट की स्क्रीन में सबसे ऊपर स्थित होता है। जिस पर untitled pent लिखा होता है। जब  हम कार्य किये जा रहे फाइल को किसी नाम से सेव करते है। अथवा पहले से बनाई गई फाइल को ओपन करते है तो untitled pent के स्थान पर फाइल का नाम आ जाता है।


Control Box:

यह बॉक्स एम एस पेंट की स्क्रीन में ऊपर की तरफ राइट साइड में स्थित होता है। जिसमे मुख्य रूप से तीन बटन स्थित होते है।

  1. Minimize
  2. Maximize
  3. Close

Minimize Button:

इस बटन का यूज़ एम एस पेंट की स्क्रीन को एक छोटे से  आइकॉन के रूप में टास्कबार पर डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।


Maximize:

इस बटन का यूज़ एम एस पेंट की स्क्रीन को पूरे मॉनिटर स्क्रीन पर डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है। 

Close:

इस ऑप्शन का यूज़ एम एस पैन्ट की स्क्रीन को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए किया जाता है। 

Control Panel:

एम एस पेंट में मुख्य रूप से कुल 6 ऑप्शन होते है,

  1. मिनीमाइज (Minimize)
  2. मैक्सिमाइज (Maximize)
  3. रिस्टोर (Restore)
  4. मूव (Move)
  5. साइज (Size)
  6. क्लोज (Close)


Minimize:

इस बटन का यूज़ एम एस पेंट की स्क्रीन को एक छोटे से  आइकॉन के रूप में टास्कबार पर डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।


Maximize:

इस बटन का यूज़ एम एस पेंट की स्क्रीन को पूरे मॉनिटर स्क्रीन पर डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है। 


Restore:

यह ऑप्शन तब हाईलाइट होता है जब हम एम एस पेंट की स्क्रीन को मैक्सिमाइज किये होते है। 
इस ऑप्शन का प्रयोग करके को मैक्सिमाइज किये गए एम एस पेंट की स्क्रीन को एक बॉक्स के रूप में करने के लिए किया जाता है। 

Move:

यह ऑप्शन तब हाईलाइट होता है। जब एम एस पेंट की स्क्रीन रिस्टोर की गई होती है। इस ऑप्शन का प्रयोग करके हम एम एस पेंट की स्क्रीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाए के लिए किया जाता है। 


Size:

यह ऑप्शन तब हाईलाइट होता है। जब एम एस पेंट की स्क्रीन रिस्टोर की गई होती है। इस ऑप्शन का प्रयोग करके हम एम एस पेंट की स्क्रीन की साइज को छोटा या बड़ा कर सकते है। 


Close:

इस ऑप्शन का यूज़ एम एस पैन्ट की स्क्रीन को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए किया जाता है। 

File Menu Options:


  1. New
  2. Open
  3. Save
  4. Save as
  5. Print
  6. Page setup
  7. Print Preview
  8. From Scanner
  9. Send in email
  10. Set as desktop background
  11. Properties
  12. About paint
  13. Exit

New:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट में एक नई फाइल का निर्माण करने के लिए किया जाता है। 


Open:

इस ऑप्शन का प्रयोग सेव की गई फाइल को एम एस पेंट के पेज पर लाने के लिए किया जाता है। 


Save:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट में बनाई गई फाइल अथवा बनाई जा रही फाइल को किसी भी नाम से सेव करने के लिए किया जाता है। 


Save as:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट में बनाई जा रही फाइल अथवा सेव की गई फाइल को अलग -अलग नाम से सेव करने के लिए किया जाता है। 


Print:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट में बनाई जा रही फाइल के मैटर को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। 


Page setup:

इस इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। 
जिसमे दिए गए ऑप्शन के द्वारा एम एस पेंट में बनाई जा रही फाइल के पेज की सेटिंग कर सकते है। 
जैसे > पेपर साइज ,मार्जिन्स ,ओरिएन्टेशन ,इत्यादि। 


Print Preview:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट में बनाई जा रही फाइल को प्रिंट करने से पहले प्रिट प्रीव्यू देखने के लिए किया जाता है। की पेज [पर मैटर कहा तथा कैसे प्रिंट होगा। 


From Scanner:

यह ऑप्शन तब हाईलाइट होता है जब हमारे कंप्यूटर में स्कैनर या कैमरा कनेक्ट होता है। तब हम इस ऑप्शन का प्रयोग करके किसी भी चित्र अथवा डॉक्यूमेंट को एम एस पेंट के पेज पर ला सकते है। 



Send in email:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट में बनाई जा रही फाइल को किसी दूसरे के ईमेल एड्रेस पर भेजने के लिए किया जाता है। 



Set as desktop background:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट की स्क्रीन पर बनाये गए मैटर को डेस्कटॉप बैकग्राउंड पर सेट करने के लिए किया जाता है। 


Properties:

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। जिसमे दिए गए ऑप्शन के द्वारा पेज पर बनाई गई फाइल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। और साथ ही साथ रूलर लाइन को इंच या सेण्टमीटर में डिस्प्ले कर सकते है। 


About paint:

इस ऑप्शन का प्रयोग कर के हम एम एस पेट के सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। 


Exit:

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पेंट सॉफ्टवेयर को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए किया जाता है। 


यह भी पढ़े...