दोस्तों  स्तों आज के समय में टेक्नोलॉजी हमारे चारो तरफ फैली हुई है। टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में कम्पुयटर   टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण अंग है। तो ऐसे में हम सभी  को कम्पुयटर  के  बारे में  जानना बहुत जरुरी हो गया है। दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेगे की  कम्प्युटर कितने प्रकार के होते है।  


Classifiction  Of Computer
(कंप्यूटर का वर्गीकरण )

विश्व में कुल तीन प्रकार के कंप्यूटर पाए जाते है।

  • DIGITAL COMPUTER
  • ANALOG COMPUTER
  • HYBRID COMPUTER


DIGITAL COMPUTER:
यह कंप्यूटर डाटा को अंको में परिवर्तित कर देता है। अर्थात अंको की गणना करने के लिए डिजिटल कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के कम्प्यूटर का प्रयोग मुख्य रूप से व्यापारिक तथा वैज्ञानिक क्षेत्रो में लिया जाता है। इस  के कंप्यूटर मुख्य रूप से चार प्रकार  होते है। 
  1. MICRO COMPUTER
  2. MINI COMPUTER
  3. MAIN FROM COMPUTER
  4. SUPER COMPUTER
1. MICRO COMPUTER:
इस तरह के कंप्यूटर को  पर्सनल कंप्यूटर कहते है। क्योकि एक समय में एक ही व्यक्ति इस कंप्यूटर का प्रयोग कर  सकता है। 

  
2.MINI COMPUTER:
यह माइक्रो कंप्यूटर  अपेक्षा बड़ा होता है। यह एक मल्टी यूजर कंप्यूटर है। अर्थात इस कंप्यूटर पर एक साथ 15 से 20 लोग कार्य कर सकते है। पहला मिनी कंप्यूटर सं 1965 ई ० में बनाया गया। जिसका नाम (PDP8)  था। 

3.MAIN FROM COMPUTER:
यह कंप्यूटर मल्टी यूजर सिस्टम पर आधारित है। यह मिनी कंप्यूटर की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होता है। इस कंप्यूटर पर एक एक साथ लगभग 500 या उससे अधिक लोग कार्य कर सकते है। 

4.SUPER COMPUTER:
यह कंप्यूटर सभी  कंप्यूटर में सबसे सर्वोच्च माना जाता है।इस प्रकार के कंप्यूटर का प्रयोग जटिल गणनाओ तथा प्रोसेसिंग सही तरह से करने के लिए किया जाता है। 


ANALOG COMPUTER:
इस  प्रकार के कंप्यूटर का प्रयोग भौतिक क्रियाओ जैसे- दाब ,ताप ,आदि को मापने के  किया जाता है। इस प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग ज्यादातर वैज्ञानिक करते है।  


HYBRID COMPUTER:
इस प्रकार के कंप्यूटर में डिजिटल कंप्यूटर तथा एनालॉग कंप्यूटर दोनों तरह के गुण पाए जाते है। इस प्रकार के कंप्यूटर का प्रयोग बड़ी -बड़ी कंपनियों तथा वैज्ञानिक क्षेत्रो में किया जाता है।