MS PowerPoint

Formatting Toolbar(फॉर्मेटिंग टूलबार):

Font(फॉण्ट)
Font size(फॉण्ट साइज)
Bold(बोल्ड)
Italic(इटैलिक)
Underline(अंडरलाइन)
Shadow(शैडो)
Distribute(डिस्टीब्यूट)
Super script(सुपर स्क्रिप्ट)
Sub script(सब स्क्रिप्ट)
Align left(अलाइन लेफ्ट)
center(सेण्टर)
Align right(अलाइन राइट)
Justify(जस्टिफाई)
Change text orientation(चेंज टेक्स्ट ओरिएंटेशन)
Number(नंबर)
Bullet(बुलेट)
Increase font size(इनक्रीस फॉण्ट साइज)
Decrease font size(डिक्रीज फॉण्ट साइज)
Increase Indent(इनक्रीज इंडेंट)
Font color(फॉण्ट कलर)
Increase spacing(इनक्रीस स्पेसिंग)
Decrease spacing(डिक्रीसे स्पेसिंग)
Slide design(स्लाइड डिज़ाइन)
New slide(नई स्लाइड)
Slide layout(स्लाइड लेआउट)
Table style(टेबल स्टाइल)
Background(बैकग्राउंड)

Font(फॉण्ट):

इस ऑप्शन का प्रयोग करके अपनी आवश्यकता अनुसार फॉण्ट की स्टाइल को सेलेक्ट करके टेक्स्ट लिखा जा सकता है। 
उदा ० : Calibri (Body),Arial,Comic Sans MS,Kruti Dev 011 . इत्यादि।

 Font Size(फॉण्ट साइज ):

इस ऑप्शन का प्रयोग करके टेक्स्ट को अंको के अनुसार छोटा अथवा बड़ा कर सकते है। 


Bold(बोल्ड):

इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट को थोड़ा मोटा करके लिखने के लिए किया जाता है। 

Italic(इटैलिक):

इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट के तिरछा लिखने के लिए किया जाता है। 

Underline(अंडरलाइन):

इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट के निचे एक लिने देने के लिए किया जाता है। 

Shadow(शैडो):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट पर शैडो(परछाई) देने के लिए किया जाता है। 

Distribute(डिस्टीब्यूट):

इस ऑप्शन का प्रयोगटेक्स्ट बॉक्स में लिखे गए टेक्स्ट को पूरी लाइन में व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है। 

Super script(सुपर स्क्रिप्ट):

इस ऑप्शन का प्रयोग रसायनिक सूत्र जैसा लिखने के लिए किया जाता है। 

Sub script(सब स्क्रिप्ट):

इस ऑप्शन का प्रयोग मैथमेटिकल फार्मूला जैसा लिखने लिए किया जाता है। 

Align Left(अलाइन लेफ्ट):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट को स्लाइड के लेफ्ट साइड(बाये) में ले जाने के लिए किया जाता है।

Center(सेंटर):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट को स्लाइड के सेण्टर(बिच ) में ले जाने के लिए किया जाता है।

Align Right(अलाइन राइट):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट को पेज के राइट साइड(दाये) में ले जाने के लिए किया जाता है।

Justify (जस्टिफाई):

यह टेक्स्ट को दाये और बाये मार्जिन दोनों को सेट कर देता है। 

Change text orientation(चेंज टेक्स्ट ओरिएंटेशन):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट की दिशा को बदलने के लिए किया जाता है। 

Number(नंबर):

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट के स्लाइड पर लिखे गए मैटर के शुरू में लाइन नंबर देने के लिए किया जाता है। जीससे यह पता कर सकते है। की पेज पर लिखा गया मैटर कितने लाइन का है।  

Bullets(बुलेट्स):

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट के स्लाइड पर लिखे गए मैटर के शुरू में बुलेट सिंबल देने के लिए किया जाता है।





Increase font size(इनक्रीस फॉण्ट साइज):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट की साइज को बड़ा करने के लिए किया जाता है। 

Decrease font size(डिक्रीज फॉण्ट साइज):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट की साइज को बड़ा करने के लिए किया जाता है।

Increase Indent(इनक्रीस इंडेंट):

इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट/ऑब्जेक्ट को स्लाइड के राइट साइड में ले जाने के लिए किया जाता है। 

Font color(फॉण्ट कलर):

इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड टेक्स्ट के कलर को किसी भी कलर में बदलने के लिए किया जाता है। 

Increase spacing(इनक्रीस स्पेसिंग):

इस ऑप्शन का प्रयोग एक लाइन से दूसरे लाइन के बिच के स्पेस को अपनी आवश्यकता अनुसार बढ़ाने के लिए किया जाता है। 

Decrease spacing(डिक्रीसे स्पेसिंग):

इस ऑप्शन का प्रयोग एक लाइन से दूसरे लाइन के बिच के स्पेस को अपनी आवश्यकता अनुसार घटाने के लिए किया जाता है। 

Slide design(स्लाइड डिज़ाइन):

 इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर स्लाइड डिज़ाइन का एक टास्क विंडो डिस्प्ले होता है। जिसमे पहले से स्लाइड के विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन स्थित होते है। यहाँ से हम किसी भी डिज़ाइन को सेलेक्ट कर के स्लाइड पर अप्लाई कर सकते है। 

New slide(नई स्लाइड);

इस ऑप्शन का प्रयोग कार्य किये जा रहे .ppt File में एक नए स्लाइड को जोड़ने के लिए किया जाता है। 

Slide layout(स्लाइड लेआउट):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर स्लाइड का एक विंडो डिस्प्ले होता है। जहां से कार्य किये जा रहे स्लाइड पर विभिन्न प्रकार के फॉर्मेटिंग लेआउट कर सकते है। 

Table style(टेबल स्टाइल):

इस ऑप्शन का प्रयोग स्लाइड पर टेबल इन्सर्ट करने के लिए किया जाता है। तथा यदि हम टेबल बनाये है तो उसकी फॉर्मेटिंग को भी चेंज (बदलना) सकते है। 

Background(बैकग्राउंड):

इस ऑप्शन का प्रयोग  करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। जिसमे से किसी भी कलर को सलेक्ट करके स्लाइड पर अप्लाई कर सकते है। तथा इसमें दिए गए ऑप्शन अप्लाई टू आल के द्वाराएक ही कलर को सभी स्लाइड पर अप्लाई कर सकते है। 

File Menu(फाइल मेनू):


File Menu(फाइल मेनू):

New blank Presentation(न्यू ब्लैंक प्रेजेंटेशन)
New from other Template(न्यू ब्लैंक टेम्पलेट)
Open(ओपन)
Close(क्लोज)
Close all(क्लोज आल)
Save as..(सेव एस)
Page setup(पेज सेटअप)
Print preview(प्रिंट प्रीव्यू)
Print(प्रिंट)
Export to PDF(एक्सपोर्ट टू पिडीएफ) 
File Package(फाइल पैकेज)
Send email(सेंड ईमेल)
Properties(प्रॉपर्टीज)
Encryption(एन्क्रिप्शन)
Exit(एग्जिट)

New blank Presentation(न्यू ब्लैंक प्रेजेंटेशन):

इस ऑप्शन का प्रयोग एक नए ब्लेंक स्लाइड को प्रेजेंटेशन बनाने के लिए लाया जाता है। 

New from other Template(न्यू ब्लैंक टेम्पलेट):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है जिसमे विभिन्न प्रकार के टेम्पलेट स्थित होते है। यहाँ किसी भी टेम्पलेट को सेलेक्ट करके उस पर कार्य किया जा सकता है। 


Open(ओपन):

इस ऑप्शन का प्रयोग सेव किये गए प्रेजेंटेशन को स्लाइड पर लाने के लिए किया जाता है। 


Close(क्लोज):

इस ऑप्शन का प्रयोग कार्य कि जा रही स्लाइड को बंद(Close) करने के लिए किया जाता है। इसकी शॉर्टकट की CTRL+W होता है।

Close all(क्लोज आल):

इस ऑप्शन का प्रयोग ओपन की गयी सभी स्लाइड को एक साथ बंद करने के लिए किया जाता है। 

Save(सेव):


इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट में बनाये गए प्रेजेंटेशन को अथवा बनाये जा रहे प्रेजेंटेशन को किसी भी नाम से सेव करने के लिए किया जाता है। 

Save as(सेव ऐज):

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट में बनाये जा रहे प्रेजेंटेशन अथवा सेव किये गये प्रेजेंटेशन को अलग -अलग नाम से सेव करने के लिए किया जाता है। 

Page setup(पेज सेटअप):

इस इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। 
जिसमे दिए गए ऑप्शन के द्वारा एम एस पॉवरपॉइंट में बनाये जा रहे प्रेजेंटेशन के स्लाइड की सेटिंग कर सकते है। 

Print Preview(प्रिंट प्रीव्यू):

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट में बनाये जा रहे प्रेजेंटेशन का प्रीव्यू देखने के लिए किया जाता है। 

Print(प्रिंट):

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट में बनाये जा रहे प्रेजेंटेशन को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। 

Export to PDF(एक्सपोर्ट टू पिडीएफ):

इस ऑप्शन का प्रयोग कार्य  की जा रही स्लाइड को पीडीऍफ़ के रूप में सेव करने के लिए किया जाता है। 

File Package(फाइल पैकेज):

इस ऑप्शन का प्रयोग कार्य किये जा रहे स्लाइड को पैकेज के रूप में सेव करने के लिए किया जाता है। 

Send email (सेंड ईमेल ):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक सबमेनु डिस्प्ले होता है। जिसमे दिए गए ऑप्शन  के द्वारा बनाई जा रही प्रेजेंटेशन को किसी दूसरे व्यक्ति के ईमेल एड्रेस पर भेजने के लिए किया जाता है। 

Properties(प्रॉपर्टीज):

इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका एक बॉक्स डिस्प्ले होता है। जिसमे दिए गए ऑप्शन के द्वारा स्लाइड पर बनाये गये प्रेजेंटेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Encryption(एन्क्रिप्शन):

इस ऑप्शन का प्रयोग बनाये जा रहे प्रेजेंटेशन को पासवर्ड के द्वारा लॉक करने के लिए किया जाता है। जिससे बनाये गए प्रेजेंटेशन को बिना पासवर्ड के ओपन नहीं किया जा सकता है। 

Exit(एग्जिट):

इस ऑप्शन का प्रयोग एम एस पॉवरपॉइंट सॉफ्टवेयर को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए किया जाता है ।