लिनक्स  बेसिक कमांड्स 

लिनक्स निर्देशों को केवल कमांड प्रांप्ट या शैल प्रांप्ट पर दिया जा सकता है। शैल प्रांप्ट पर एक साथ कई कमांड भी दे सकते है और उसका पालन उसी क्रम में होता है,जिसमे वे दिए जाते है और इसे (;) के द्वारा अलग कर के रखा जाता है। 



लिनक्स बेसिक कमांड्स:

cd कमांड :

इस कमांड का प्रयोग वर्तमान समय में उपयोग की जा रही डायरेक्टरी को बदलने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ cd ajay  या $ cd/home/asta/dir1

cp कमांड:

इस कमांड का प्रयोग फाइल को कॉपी करने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ cp myfile ajay 

clear कमांड:

इस कमांड का प्रयोग स्क्रींन को साफ करने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ clear 

cdmod कमांड:

 इस का प्रयोग किसी फाइल की उपयोग अनुमति बदलने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ chmod 777 myfile यहाँ 777 का अर्थ है  rwxrwxrwx . 

cat कमांड:

इस कमांड का प्रयोग फाइल की सामग्री को देखने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ cat [data 1] या $ cat [file 1] [file 2] 

date कमांड:

इस कमांड का प्रयोग दिनांक तथा समय देखने के लिए किया जाता है। 
जैसे-  $ date 

echo कमांड:
इस कमांड का प्रयोग स्क्रीन पर सन्देश दिखने के लिए किया जाता है।
जैसे- $ echo this is a message या $ echo $ home

mkdir कमांड:

इस कमांड का प्रयोग नै डायरेक्टरी बनाने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ mkdir my-dir या $ mkdir/usr/pension/family

mv कमांड:

इस  कमांड का प्रयोग फाइल को मूव करने या नाम बदलने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ mv ajay alok या $ mv alok/home/pension/family

more कमांड:

इस कमांड  फाइल की सामग्री को छोटे-छोटे भागो में देखने  किया जाता है। 
जैसे- $ more alok

man कमांड:

इस कमांड का प्रयोग कमांड के बारे में अधिकतम जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ man cp 

mkfs कमांड:

इस कमांड एक प्रयोग किसी भी डिस्क या फ्लॉपी को फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है। 
जैसे- mkfs/dev/hdab 

pwd कमांड:

इस कमांड का प्रयोग वर्तमान समय में प्रयोग की जा रही डिरक्टरी का पूरा नाम देखने के लिए जाता है। 
जैसे- $ pwd/home/pension

rmdir कमांड:

इस कमांड का प्रयोग डायरेक्टरी को रिमूव करने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ rmdir my-dir

rm कमांड:

इस कमांड का प्रयोग फाइल को हटाने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $ rm *.* (सभी फाइलो को हटाने के लिये) या $ rm ajay

sort कमांड:

इस कमांड  फाइल  सामग्री को शार्ट करने के लिए किया जाता है। 
जैसे- sort<ajay>ajay

tr कमांड:

इस कमांड का प्रयोग चिन्हो के समूहों को बदलने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $  tr"agra" "delhi" <ajay>alok

wc कमांड:

इस कमांड का प्रयोग किसी फाइल या शब्द में , पंक्तियो और चिन्हो को गिनने के लिए किया जाता है। 
जैसे- $  wc ajay 

who कमांड:

इस कमांड  उपयोगकर्ता का नाम देखने के लिए किया जाता है। 
जैसे-$  who 

1s कमांड:

इस कमांड का प्रयोग फाइलो की सूचि को देखने  किया जाता है। 
जैसे- $ 1s या 1s ajay 
या $  1s ab (करंट डायरेक्टरी में ab से प्रारम्भ होने वाले नामो की फाइलो के लिए)